फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bike rider died in road accident companion refered to PGI Chnadigarh

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चालक गंभीर घायल

Sat, 11 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bike rider died in road accident companion refered to PGI Chnadigarh
Bike rider died in road accident companion refered to PGI Chnadigarh
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर दतोवाल के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-15 के हाउस नंबर 940 में रहने वाला 26 वर्षीय राजू नालागढ़ के एक उद्योग में कार्यरत था। बीती रात उसका जन्म दिन था। वह अपने साथी आगरा निवासी राजन के साथ बाइक पर नालागढ़ जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह दतोवाल पहुंचे तो सामने से एक ट्रक से टकरा गए। इस टक्कर में बाइक चालक राजू और राजन बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजन को पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को सीज कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक युवक का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed