{"_id":"672f4ed8adfd565cf503f20e","slug":"bike-hits-car-two-injured-solan-news-c-176-1-ssml1040-131896-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाइक ने कार को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाइक ने कार को मारी टक्कर, दो घायल
Sat, 09 Nov 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
ढेरोंवाल में ट्रक ट्रैक्टर से टकराया
पुलिस से मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-पंजेहरा मार्ग पर एक बाइक कार से टकरा गई जिससे कार चालक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार एक बाइक तेज रफ्तार से आई और एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक को सिर में चोटें आई हैं। वहीं मोटरसाइकिल सवार कार से टकराने के बाद सड़क पर गिर गया जिससे उसे चोटें आई। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया। यह हादसा बाइक चालक की ओर से तेज रफ्तारी, लापरवाही से ओवरटेक करते हुए चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर से नालागढ़-ढेरोवाल मार्ग पर मेडिकल डिवाइस पार्क चौक पर ट्रक चालक ने तेज रफ्तारी से ट्रक को नालागढ़-घनौली मार्ग से अचानक मेडिकल डिवाइस पार्क मार्ग की तरफ बिना इंडिकेटर के गलत दिशा में घुमा दिया। आगे से आ रहे एक ट्रैक्टर को टक्कर लग गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार लोगों को चोटें आई हैं। यह हादसा ट्रक चालक शेर सिंह की लापरवाही के चलते हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।