फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bhumati School students took out a rally and attacked drug abuse

Solan News: भूमती स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाल नशे पर किया प्रहार

Mon, 10 Mar 2025 03:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 03:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में नशा निवारण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नशा निवारण रैली में विद्यालय प्रधानाचार्य हेमराज गौढ, स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के अलावा स्थानीय पंचायत की आशा वर्कर धनवंती और व्यापार मंडल भूमती के प्रधान व उनके समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों और स्थानीय जनता को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा व्यापार मंडल के प्रधान ललित सेन और स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नशा निवारण कमेटी के नोडल अधिकारी अर्चना और यशपाल शर्मा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed