{"_id":"66718743c3285afe6d03ca4b","slug":"bhatiya-school-winner-in-youth-parliament-competition-solan-news-c-176-1-ssml1040-123621-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: युवा संसद प्रतियोगिता में भाटियां स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: युवा संसद प्रतियोगिता में भाटियां स्कूल विजेता
विज्ञापन
युवा ससंद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली भाटियां स्कूल की टीम। संवाद
पंजेहरा स्कूल में खंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन
नालागढ़ (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें नालागढ़ खंड स्तर के स्कूलों की 16 टीमों ने भाग लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेडू के प्रधानाचार्य दयाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य संगीता ने मुख्य अतिथि दयाल सिंह का स्वागत किया। युवा संसद प्रतियोगिता में भाटियां स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अब यह स्कूल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। इसके अलावा नालागढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य स्कूलों में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पल्ली, नवांग्राम, जोघों, बरूना, बघेरी, गुलाबपुरा, मस्तानपुरा, रेडू, पंजेहरा, भाटियां, डोली, छात्रा व छात्र स्कूल नालागढ़ और लोहारघाट शामिल थे।