{"_id":"676d60849814b70b0909144b","slug":"bharat-vikas-parishad-sirmaur-barthal-madhana-leaves-for-school-solan-news-c-176-1-ssml1040-134896-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भारत विकास परिषद सिरमौर के \n\n बाड़थल मधाना स्कूल के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भारत विकास परिषद सिरमौर के बाड़थल मधाना स्कूल के लिए रवाना
विज्ञापन
वीर बाल दिवस पर स्कूली बच्चों को बांटेंगे बैग व गर्म स्वेटर
पंचायत प्रधान पोला राम ने किया उक्त दल को बद्दी से रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। वीर बाल दिवस के पर भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई का एक दल सिरमौर जिले के बाड़थल मधाना स्कूल के लिए रवाना हुआ। यह दल स्कूल के बच्चों को स्कूली बैग व गर्म स्वेटर वितरित करेगा। वीरवार को परिषद के इस दल को बद्दी के धर्मपुर स्थित दी मैक्स स्कूल एकेडमी परिसर से रवाना किया गया। मलपुर पंचायत के प्रधान पोला राम चौधरी ने इस दल की हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। परिषद के महासचिव देवव्रत यादव ने बताया कि परिषद की ओर से इससे पहले भी सिरमौर जिले के पच्छाद तहसील के एक स्कूल व कुल्लू जिले के बालोदी गांव के स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान की जा चुकी है। यही नहीं आपदा से पीड़ित कुल्लू के बालोदी गांव व निरमंड के समेज गांव में आपदा प्रभावित लोगों को दो ट्रक राहत सामग्री प्रदान की थी। इन लोगों को कंबल, भोजन के पैकेट, गर्म स्वेटर बांटे गए। बद्दी में कुछ माह पहले झुग्गियों में आग लग गई थी यहां पर भारत विकास परिषद सबसे पहले पहुंची और प्रभावितों को राशन व अन्य सामग्री बांटी गई। इस मौके पर परिषद के नीरज गुप्ता, राकेश यादव, परवीर चौहान स्कूल के एमडी रितेश कुमार, प्रधानाचार्य मनीषा, विष्णु शर्मा, निर्मल शम्मी, रणजीत ठाकुर, राकेश गुलेरिया स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।