फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bhandaras, organized, Vishwakarma and Govardhan puja, solan news, solan samachar

Solan News: विश्वकर्मा और गोवर्धन पूजन पर कई जगह लगे भंडारे

Tue, 14 Nov 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसोलन/धर्मपुर/नालागढ। जिलेभर में विश्वकर्मा और गोवर्धन पूजन किया गया। कई जगहों पर लोगों ने भंडारे भी लगया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। धर्मपुर के सनातन धर्म मंदिर में भी गोवर्धन पूजा की गई। यहां पर भंडारे का आयोजन भी किया। वहीं नालागढ़ के समीप भाटियां के प्रसिद्ध प्राचीन विश्वकर्मा में विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में सोमवार को अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था। इसकी पूर्णांहुति मंगलवार को दोपहर 01:00 बजे हवन के साथ हुई। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमे हिमाचल के अतिरिक्त पंजाब से भी भारी श्रद्धालु आए।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के सदस्य घुंघर पाल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष विश्वकर्मा जयंती और विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर यहां धार्मिक आयोजन होता है। सभी लोग बढ़चढ़ कर भाग लेते है। इस अवसर पर घुंगर पाल शर्मा के अलावा गुरचरण सिंह चन्नी, बग्गा राम, गुरचरण सिंह, हवलदार कर्मचंद, सदा राम, विजय कुमार सोढी, राम धीमान, रविंद्र सिंह गोला, देव राज धीमान, रामेश्वर दास, गुरचरण सिंह भाटियां भी उपस्थित थे। वहीं धर्मपुर में नरेश गुप्ता, महेंद्र सिंगला, विकास सिंगला, प्रेम शर्मा और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed