फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bhandara organized in Shiv Tandav Cave, Kunihar

Solan News: शिव तांडव गुफा कुनिहार में लगाया भंडारा

Tue, 20 Jan 2026 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bhandara organized in Shiv Tandav Cave, Kunihar
कुनिहार में ​शिव तांडव गुफा मंदिर परिसर भंडारे में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : लापता अभिजीत सिंह उर्फ वंशु सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। शिव तांडव गुफा कुनिहार में माघ मास के ज्येष्ठ सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तजन हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया और गुफा परिसर दिव्य ऊर्जा से भर गया। दिन भर चले धार्मिक अनुष्ठानों में भजन-संध्या का भी विशेष आयोजन किया गया। भजन मंडलियों की ओर से प्रस्तुत शिव भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने कहा कि शिव तांडव गुफा में दर्शन मात्र से ही मन को शांति और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। इस अवसर पर आगामी महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर भी गतिविधियां देखने को मिलीं। भंडारे के लिए श्रमदान सहित कई कार्य किए गए। आयोजन समिति के सदस्यों ने भंडारे और व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, सेवादारों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed