फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bhagwat Katha started with Kalash Yatra

Solan News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

Mon, 01 Apr 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 01 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
न्यू नालागढ़ के लक्ष्मीबाई पार्क में कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ नगर की न्यू नालागढ़ काॅलोनी के फेस तीन के लक्ष्मीबाई पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इससे पहले भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू होकर फेस एक हनुमान मंदिर और फेस दो स्थित शिव मंदिर से होते हुए वापस लक्ष्मीबाई पार्क पहुंची। इसके बाद विधिवत रूप से कलश की स्थापना की गई। कथा के पहले दिन व्यासपीठ से आचार्य तरुणानंद गोस्वामी जी ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला और कहा कि इसके श्रवण से प्राणी मृत्यु के भय से मुक्त हो जाता है।

काॅलोनीवासियों की ओर से सामूहिक रूप से आयोजित यह कथा 7 अप्रैल तक चलेगी। कथा का समय सायं 7:00 से रात 11:00 बजे तक होगी। जिससे कामकाजी महिलाओं के साथ साथ नौकरी पेशा पुरुष भी कथा का आनंद उठा सकें। इस अवसर पर नसीब सैनी, पुनीत कौशल, हरीश शर्मा, दीपक बिष्ट,परमजीत सिंह सैनी, विवेक डोगरा, रमेश चंद्र कालिया, गुरचरण सिंह चन्नी, श्यामलाल धीमान, संजीव शर्मा, बग्गा राम, जगतार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed