फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bhagat bank defaulter news

Solan News: बघाट बैंक लोन मामला, बिजली बोर्ड के कर्मी की सैलरी अटैच, चार को रिमांइडर नोटिस होंगे जारी

Wed, 25 Feb 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
bhagat bank defaulter news
बघाट बैंक - फोटो : संवाद

बघाट बैंक लोन मामले में चेक बाउंस होने पर सहायक पंजीयक की अदालत ने बिजली बोर्ड के एक कर्मचारी की सैलरी अटैच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कर्मचारी पर करीब 27 लाख रुपये का लोन है और इसे न चुकाने पर बैंक ने डिफाल्टर घोषित किया था। वहीं जो चेक कर्मचारी ने दिया था वह भी बाउंस हो गया था। बुधवार को सहायक पंजीयक ने चेक बाउंस मामले में अदालत में सुनवाई की। इसमें 12 डिफाल्टरों को बुलाया गया था, जिसमें मात्र एक ही डिफाल्टर पहुंचा। करीब 90 लाख रुपये के चेक बघाट बैंक के पास बाउंस हुए थे।

विज्ञापन


वहीं चेक बाउंस होने के मामले में 12 डिफाल्टरों में से चार सरकारी कर्मचारी हैं। इसमें एक कर्मचारी नालागढ़ में तैनात है और उस पर 15 लाख रुपये का लोन है। जबकि एक आईजीएमसी शिमला में स्टॉफ नर्स है जिस पर पांच लाख का लोन है। सचिवालय शिमला का एक कर्मचारी भी तीन लाख रुपये के लोन का डिफाल्टर है। हालांकि अन्य कर्मचारियों को दूसरा रिमांइडर नोटिस भेजा जाएगा। इसी तरह आठ अन्य डिफाल्टर भी हैं। इन सभी के पास बैंक के करीब 4 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। जो डिफाल्टर पेशी में पहुंचा था, उस पर करीब 3 करोड़ रुपये का लोन है। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले अदालत में 10 लाख रुपये का चेक दिया था और वह चेक बाउंस हो गया था। इसके बाद उसे दोबारा बुलाया गया था।

विज्ञापन

वहीं इस बार भी उसने लोन चुकाने के लिए हामी भरी है। यदि फिर भी वह लोन नहीं चुकाएगा तो उनकी सैलरी अटैच कर दी जाएगी। जो डिफाल्टर पेशी में नहीं आए उन्हें अब दोबारा से नोटिस जारी किए जाएंगे। 17 वे 18 मार्च को अब सहायक पंजीयक की अदालत में उन्हें बुलाया जाएगा। यदि उसके बाद भी वे नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होंगे।

उधर, सहायक पंजीयक सोलन गिरीश नड्डा ने बताया कि चेक बाउंस के मामले में बुधवार को 12 डिफाल्टरों को अदालत में बुलाया गया था। केवल एक डिफाल्टर पेशी में पहुंचा। वहीं अन्य सभी को अब दोबारा से 17 व 18 मार्च को पेशी में बुलाने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि वे फिर भी नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाएंगे। अदालत में एक सरकारी कर्मचारी की सैलरी अटैच करने के भी आदेश दिए गए हैं। संबंधित कर्मचारी पर करीब 27 लाख रुपये का लोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed