फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Between Una's Gaurav and Rahul Dangal's match ended in a draw

Solan News: ऊना के गौरव और राहुल के बीच बराबरी पर छूटा दंगल का मुकाबला

Sat, 16 Dec 2023 07:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 16 Dec 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
नरंगपुर में दंगल प्रतियोगिता का किया गया था आयोजन
विज्ञापन

दर्शकों को बैठने के लिए जल्द ही किया जाएगा सीढि़यों का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नरंगपुर में दंगल का फाइनल मुकाबला बराबरी पर छूटा है। फाइनल में ऊना के गौरव और राहुल के बीच मुकाबला हुआ। लेकिन निर्धारित समय पर दोनों पहलवान एक दूसरे को पटकनी नहीं दे पाए और उन्हें निर्णायकों ने बराबरी पर छुड़ा दिया। दोनों को कमेटी की ओर से 61 हजार रुपये दिए गए। इस दंगल प्रतियोगिता में 100 से अधिक पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखा कर भरपूर मनोरंजन किया।
समारोह के मुख्य अतिथि सीपीएस राम कुमार ने माली के पहलवानों का परिचय करने के बाद दंगल शुरू कराया। उन्होंने दोनों पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने और परंपराओं से जन-जन को परिचित करवाने के लिए उत्सवों के आयोजन में युवाओं को जोड़ा जाना आवश्यक है। युवा पीढ़ी का यह दायित्व है कि वह अपनी धरोहर को संजोए रखे। उन्होंने कहा कि नारंगपुर-दयोल गांव के मैदान में सीआरएस के तहत दर्शकों के बैठने के लिए सीढि़यों का निर्माण करवाया जाएगा। भविष्य में गांव के प्राकृतिक स्रोत को पक्का कर पानी का भंडारण किया जाएगा जिससे गांव के लोगों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। सीपीएस ने दंगल प्रबंधन समिति को अपनी ओर से 10,000 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पार्षद सतपाल, प्रधान सुमन लता, बलविंदर सिंह बिंदू, पूर्व बीडीसी सदस्य महेंद्र पाल राणा, ग्राम पंचायत थाना के पूर्व उप प्रधान देवी राम, वार्ड सदस्य थाना बिट्टू राम, पाल भगत, राम लाल, प्रीतम चंद, लज्जा राम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed