फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Before Priyanka Gandhi's visit, Congress councilors moved a no-confidence motion against the Mayor-Deputy Mayor of the party

Solan Municipal Corporation : प्रियंका गांधी की रैली से पहले सोलन नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों का ड्रामा, पार्टी के मेयर-डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव किया पेश

Wed, 12 Oct 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Before Priyanka Gandhi's visit, Congress councilors moved a no-confidence motion against the Mayor-Deputy Mayor of the party
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपते पार्षद। - फोटो : SOLAN
सोलन। प्रियंका गांधी की रैली से पूर्व जिला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कई बड़े नेताओं की उपस्थिति के बीच नगर निगम सोलन में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। एक सप्ताह से डिप्टी मेयर के पद को लेकर जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा ने चार कांग्रेसी पार्षदों को साथ लेकर मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया। बुधवार दोपहर को भाजपा के साथ और कांग्रेस के चार पार्षदों ने उपायुक्त सोलन को अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डीसी को अविश्वास प्रस्ताव देने के बाद पार्षद अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। नियमानुसार अब मेयर पूनम ग्रोवर को बहुमत साबित करने के लिए एक माह के भीतर बैठक बुलाने का मौका देंगी। यदि बहुमत साबित नहीं कर पाईं तो ग्रोवर को इस्तीफा देना होगा। बता दें कि नगर निगम सोलन में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद आपस में पदों को लेकर समझौता किया गया था। यह समझौता पार्टी के बड़े नेताओं के सामने हुआ।
विज्ञापन

समझौते के अनुसार नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर 5 साल में कांग्रेस के चार पार्षदों को मौका दिया जाना था। इसमें प्रत्येक डिप्टी मेयर का कार्यकाल 15 माह तय किया था। सबसे पहले वार्ड नंबर 14 से पार्षद राजीव कौड़ा को कांग्रेस ने अपनी ओर से डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाया। 15 माह का समय बीतने के बाद दूसरे दावेदारों के दबाव पर राजीव ने पार्टी स्तर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे दावेदार कांग्रेस विधायक कर्नल (रि.) धनीराम शांडिल के पास पहुंचे। बैठक में वार्ड-7 की कांग्रेसी पार्षद पूजा के नाम पर लगभग सहमति बन गई, लेकिन वार्ड-11 के पार्षद अभय ने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी, जिससे मामला उलझ गया। इसके बाद कांग्रेस के चार पार्षद वार्ड-7 से पूजा, 10 से ईशा, 4 से संगीता और 17 से सरदार सिंह ठाकुर ने भाजपा पार्षदों के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed