{"_id":"668157765693b42a7b0af3a0","slug":"before-harikishan-was-murdered-the-son-had-talked-about-informed-about-coming-home-solan-news-c-176-1-ssml1040-124287-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हरिकिशन की हत्या होने से पहले बेटे ने \nकी थी बात, घर आने की दी थी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हरिकिशन की हत्या होने से पहले बेटे ने की थी बात, घर आने की दी थी सूचना
Sun, 30 Jun 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी चालक हत्या मामला
जब घर नहीं आया तो हरिकिशन की शुरू हुई छानबीन
परिजन पुलिस से शव जल्द खोजने की कर रहे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। रामशहर तहसील के डोलरू गांव के हरिकिशन का शव पांचवें दिन भी नहीं मिल पाया है। मृतक के परिजन शव को लेकर चिंतित है। परिजन शीघ्र शव खोजने की पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं। डोलरू गांव के हरिकिशन पुत्र बाबू राम टैक्सी चलाता था। 25 जून को वह मनाली से दो सवारियों को लेकर बिलासपुर आ रहा था। बिलासपुर से पहले गागस के साथ एक ढ़ाबे पर टैक्सी में सवार दोनों यात्रियों ने उसे चाय के साथ जहरीला कैप्सूल खाने को दिया।
विश्वास जीतने के लिए इन दोनों यात्रियों ने स्वयं भी कैप्सूल खाए। बाद में जैसे ही बेहोश होने लगा तो गाड़ी में बैठ गया। हरिकिशन के भतीजे संतोष ने बताया कि इन दोनों यात्रियों ने सीट के साथ गले में चुन्नी डाल कर हरिकिशन की हत्या की और बाद में उसे पंजाब में एक नहर में फेंक दिया। गाड़ी लेकर लुधियाना चले गए। जहां पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया लेकिन अभी तक शव नहीं मिला।
संतोष कुमार ने बताया कि हरिकिशन की हत्या होने से 15 मिनट पहले उसके बेटे देश राज ने फोन करके पूछा कि वह कहां पहुंचा है। हरिकिशन ने अपने बेटे के बताया कि वह बिलासपुर के समीप पहुंच गया है और सवारियों को बिलासपुर छोड़ने के बाद वह कुछ ही देर में घर आ रहा है। लेकिन वह जब घर नहीं आया तो फोन लगाए लेकिन उसका फोन नहीं लगा। जिससे उसके लापता होने का पता चला।
विज्ञापन
पिछले छह दिनों से उसके घर में लोगों का तांता लग रहा है लेकिन शव न मिलने पर अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।