{"_id":"573095364f1c1b16059199ec","slug":"bbnda-solved-water-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में बीबीएनडीए दूर करेगा पेयजल किल्लत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में बीबीएनडीए दूर करेगा पेयजल किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Mon, 09 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औद्योगिक नगर बद्दी के लिए 33.34 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना के निर्माणकार्य का शुभारंभ सोमवार को स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी ने किया। नप क्षेत्र के बिलांवाली में आयोजित पूजन कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। एक साल के भीतर इस योजना को लोगों के सुपुर्द करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विधायक ने नप बद्दी के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से बीबीएनडीए के माध्यम से जल्द ही पानी की एक बड़ी योजना देने की घोषणा की।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा स्वयं दून में विकास नहीं करवा पाई है। भाजपा ने दून के विकास में ग्रहण लगाया है, अब हो रहे विकास देख नहीं पा रही। इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि नगर परिषद बद्दी के लोगों ने उन्हें दोबार नगर परिषद की कमान दी है। इसे वह जन विकास के कार्यों के लिए संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर अधिशाषी अभियंता आईपीएच सुनील कन्होत्रा, ईओ अजमेर ठाकुर, दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रकाश, अध्यक्ष मदन चौधरी, उपाध्यक्ष मोनिका कौशल, पूर्व उपाध्यक्ष बत सिंह, शहरी इकाई के अध्यक्ष संजीव संजू चौधरी, पार्षद माया देवी, नरेंद्र दीपा, सुषमा देवी, सतवीर कौर, अमरनाथ लाला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण कौशल, ट्रक यूनियन के प्रधान रामरतन चौधरी, उपप्रधान भाग सिंह, उपप्रधान हितेंद्र सोनु, हरिपुर-संडोली प्रधान भाग सिंह , सुशील कुमार, तरसेम चौधरी, संदीप सचदेवा, मास्टर इंद्र राम, सुरजीत, अजय कुमार, बरयाम सिंह, अमर सिंह ठाकुर, गुरदेव सिंह, बासुदेव, रमेश कुमार और भागीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन