फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BBN to remain under 24 hours 1190 CCTV camersa surveillance

24 घंटे 1190 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में बीबीएन

Sat, 09 Jan 2021 05:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बीबीएन में अपराध को कम करने के लिए क्षेत्र में अब तक 1190 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। इन कैमरों के लिए एसपी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें पुलिस कर्मी 24 घंटे निगरानी करते हैं। बीबीएन के हर गली-मोहल्ले, बाजार, उद्योग और गांव में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अब कुछ क्षेत्रों में और कैमरे लगाने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संख्या को दोगुना करने की योजना बना रखी है। पुलिस ने हर थाने की क्यूआरटी वाहनों में कैमरे लगा रखे हैं। यह वाहन थाना क्षेत्र में जहां भी घूमेगा, वहां की रिपोर्ट कैमरे से कंट्रोल रूम में साथ-साथ मिलती रहेगी। अगर कोई व्यक्ति यहां से अपराध कर भागना चाहता है तो पुलिस की तीसरी आंख से बच नहीं पाएगा। वीरवार को बगलैहड़ पंचायत के गायब हुए पांच साल के बच्चे को भी इसी सुविधा से पुलिस ने पकड़ा था। अगर थोड़ी देर हो जाती है तो यह बच्चा हमेशा के लिए लापता हो सकता था।
विज्ञापन

बद्दी के एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि बीबीएन में किसी भी हिस्से में सड़क दुर्घटना या अन्य अपराध होता है तो उसके सीसीटीवी में कैद होने की संभावना है जिससे उसे पकड़ना काफी आसान है। सीसीटीवी कैमरों के चलते सड़क दुर्घटनाओं में लगातार कमी आ रही है। 2018 में सड़क दुर्घटना में 181, 2019 में 167 और 2020 में 149 सड़क दुर्घटना में मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed