{"_id":"5d616dc78ebc3e01711f52c7","slug":"bbn-industrialists-action-solan-news-sml3049546114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक दवा नियंत्रक पर कार्रवाई से सुकून में बीबीएन का उद्योग जगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक दवा नियंत्रक पर कार्रवाई से सुकून में बीबीएन का उद्योग जगत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश को सर्वाधिक 63 फीसदी राजस्व देकर एशिया के मानचित्र में पहचान दर्ज करने वाले औद्योगिक हब बीबीएन में अधिकारियों पर केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों की कार्रवाई की उद्योगपतियों ने सराहना की है। उद्योग जगत का कहना है कि कोई तंग करता है तो उस समस्या को सरकार के समक्ष उठाया जाता है ताकि उद्योग जगत को राहत हो सके। वहीं सरकार यदि अपने ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करती है तो यह अच्छी बात है। कुछ उद्योगपतियों का कहना है कि ऐसे अधिकारियों से देश व प्रदेश की छवि को नुकसान होता है और समय समय पर ऐसी कार्रवाई होती रहनी चाहिए। औद्योगिक संगठनों का कहना है कि यदि कोई अधिकारी व उद्यमी या कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह दोनों इसके लिए दोषी है।
जो गलत करेगा उसे खामियाजा भुगतना होगा : संजय खुराना
औद्योगिक संगठन बीबीएनआईए के अध्यक्ष संजय खुराना ने कहा कि यह सरकारी प्रकरण है और सरकार जो भ्रष्ट अधिकारियों पर काम कर रही है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि कोई गलत करता है तो उसे उसका खामियाजा भुगतना होता है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को राहत मिलेगी। इससे यह भी साबित होता है कि सरकार तक कोई फरियाद पहुंचती है तो उसकी सुनवाई भी होती है।
सरकार की छवि होती है धूमिल : गुप्ता
हिमाचल दवा निर्माता संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय व राज्य जांच एजेंसियां कार्रवाई करती रहती हैं और जो इसमें खरा उतरता है, वह इससे बच निकलता है। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र प्रक्रिया है और जो उद्योग जगत को तंग करता है, सरकार के समक्ष उस मामले को उठाया जाता है। ऐसे मामलों के प्रकाश में आने से प्रदेश की छवि भी खराब होती है।
विज्ञापन
गलत काम करने और करवाने वाले दोनों दोषी : अग्रवाल
सीआईआई के चेयरमैन हरीश अग्रवाल ने कहा कि गलत काम करवाने वाला और करने वाला दोनों ही दोषी हैं। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से काम न होना चाहिए, न ही करवाना चाहिए।
उद्योगपतियों को समझना होगा अपना दायित्व : बत्रा
लघु उद्योग भारती बददी इकाई के अध्यक्ष संजय बत्रा ने कहा कि यदि कोई पकड़ा जाता है तो इससे देश का भी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि बेशक काम करवाने में उद्यमियों व लोगों को सहूलियत मिल जाती है, लेकिन बाद में किसी अधिकारी के पकड़े जाने पर वह उनके नाम सार्वजनिक करता है। कई बार उद्योगपति व लोग भी गिरफ्तार हुए हैं। उद्योगपतियों को देश हित को ऊपर रखकर काम करना चाहिए।