फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bazar ready for rakhi

रक्षाबंधन पर्व को लेकर सज गए बाजार

Wed, 17 Aug 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 17 Aug 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
bazar ready for rakhi
भाई बहन के अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर सोलन के बाजारों में खूब रौनक है। - फोटो : अमर उजाला

भाई बहन के अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर सोलन के बाजारों में खूब रौनक है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी चंदन, रुद्राक्ष और तुलसी आदि की राखियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मोर का पंख, सूच्चे मोती वाली राखियों की भी खासी डिमांड है। बाजारों में अलग-अलग किस्म की और सस्ती से लेकर महंगे दामों वाली राखियां उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


रक्षाबंधन त्योहार को लेकर इन दिनों शहर के बाजारों में महिलाओं और लड़कियों का जमघट देखा जा रहा है। सभी महिलाएं अपने भाई के लिए सबसे सुंदर और अलग राखी खरीदने के लिए इन दुकानों पर पहुंच रही हैं। दुकानदारों ने भी इस वर्ष महिलाओं और लड़कियों की पसंद का ख्याल करते हुए विभिन्न किस्मों तथा बढ़िया दामों पर राखियां बेचने को रखी हैं।
विज्ञापन


बच्चों की पसंद के मुताबिक राखियां भी देखने को मिल रही हैं। स्थानीय माल रोड के व्यवसायी कमल ने बताया कि राखी का त्योहार नजदीक आते ही उनकी दुकान पर महिलाओं का आना शुरू हो गया था। बुधवार को भी लोगों ने राखियां खरीदीं। इसमें ग्राहकों की पसंद को देखते हुए उनकी दुकान पर सस्ते से लेकर महंगे दामों वाली राखियां मौजूद हैं। लड़कियों की पसंद को देखते हुए ट्रेंडी राखियों को भी रखा है। बताया कि हालांकि हर दाम की राखी मौजूद है। सबसे ज्यादा मांग 5 से 20 रुपये तक की राखी की है। करीब 80 प्रतिशत बिक्री इन्हीं दामों की राखियों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रुपये से लेकर 1000 तक की राखी
सोलन बाजार में 1 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की राखी मौजूद है। इनमें 1 रुपये वाली राखी मौली के धागे के स्वरूप में है वहीं, इसके अलावा 2, 5, 10, 20, 30, 50, 100, 150, 250, 300, 350 से 1000 रुपये तक की राखियां भी हैं। महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार इन राखियों का चयन कर रही हैं।


विभिन्न किस्मों की राखियां उपलब्ध
बाजार में विभिन्न किस्मों की राखियां मौजूद हैं। इसमें भारतीय संस्कृति से जुड़ी चंदन, रुद्राक्ष, तुलसी और अन्य उत्पादों से बनी राखियां उपलब्ध हैं। वहीं मोर का पंख, सूच्चे मोती वाली राखियां भी शामिल है। इसके अलावा जरकन वाली राखियों की भी डिमांड देखने को मिल रही है। बच्चों की पसंद के मुताबिक कार्टून हीरो जैसे बेन टेन, मोदी, डौरीमॉन, छोटा भीम, छोटा गणेश और अन्य तरह की राखियां उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed