{"_id":"56fd1a774f1c1b2d23f00105","slug":"basu-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"वासु मिस्टर फोनिक्स और युनिस मिस फोनिक्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वासु मिस्टर फोनिक्स और युनिस मिस फोनिक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Thu, 31 Mar 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बददी के भोजिया डेंटल कॉलेज के वार्षिक समारोह फोनिक्स में प्रशिक्षु डॉक्टरों ने खूब रंग जमाया। इस मौके पर खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र वासु को मिस्टर फोनिक्स और युनिस को मिस फोनिक्स चुना गया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के छात्र अव्वल रहे। समूह गान में तृतीय वर्ष के छात्र विजेता रहे। सोलो डांस में डॉ. सानिया विजेता रही और निधिमा दूसरे स्थान पर रही। गायन में युनिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. प्रशांत ने कई फिल्मी गीत गाकर दर्शकों को मनोरंजन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर चंडीगढ़ के कलाग्राम के तबला वादक धार ने शिष्यों के साथ तबला वादन कर लोगों को कई धुनें सुनाईं। बीडीएस इंटरम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दिन के समय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्रिकेट में बीडीएस द्वितीय वर्ष वासु की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अक्षय प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर चुना गया। वॉलीबाल में फाइनल वर्ष के अक्षय की टीम ने जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा किया। सौ मीटर दौड़ में दूसरे वर्ष के वंशीश पहले स्थान पर रही। चार सौ मीटर रिले दौड़ में द्वितीय वर्ष के छात्र विजेता रहे। मुख्य अतिथि बीबीएनडीए की सीईओ ललित जैन ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए। इस मौके पर नालागढ़ के डीएसपी खजाना राम विशेष अतिथि के रूप से मौजूद रहे। समारोह में भोजिया संस्थान के चेयरमैन विक्रम भोजिया, डॉ. रेणु सिंगला, दलजीत, जसकरण, प्रेम, आशुतोष, हिरोको लेरिना, तनवी, मनदीप, प्रीटी, ईशिता, प्रशांति, ऐश्वर्य और गीताजंलि ने भाग लिया।