फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Barotiwala police arrests accused siblings of mobile snatching near Lakkar depot in Baddi

बद्दी में कामगार से मोबाइल छीनने वाले दो भाई गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 06:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के लक्कड़ डिपो पर पैदल जा रहे व्यक्ति का मोबाइल छीनने के आरोपी दो सगे भाइयों को बद्दी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिहार का नंद किशोर शाम के समय मोबाइल सुनते हुए लक्कड़ डिपो के समीप पैदल जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसका फोन छीन कर भाग गए। नंद किशोर ने 25 जून को बरोटीवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के पचडोरा गांव के दो सगे भाई प्रेम और पवन सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाइयों को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed