फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Barotiwala College will get building after eight years, Chief Minister will inaugurate in February

Solan News: पांच साल बाद बरोटीवाला कालेज को मिलेगा भवन, फरवरी में सीएम करेंगे लोकार्पण

Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Barotiwala College will get building after eight years, Chief Minister will inaugurate in February
कालेज के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों निर्देश देते सीपीएस राम कुमार चौधरी । ? - फोटो : SOLAN
बरोटीवाला(सोलन)। आठ साल पहले बरोटीवाला में खुले कॉजेल को अब अपना भवन मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्य संसदीय सचिव ने इस कॉलेज भवन का फरवरी माह में शुभारंभ कराने की घोषणा की है। अभी तक यह कॉलेज स्कूल के एक भवन में चल रहा है। अपना भवन न होने से स्कूल के बच्चों को भी परेशानी हो रही है। स्कूल के भवन में कॉलेज होने से स्कूल प्रबंधन प्रयोगशाला नहीं चला पा रहा है, जबकि स्कूल के पास प्रयोगशाला का सामान पिछले वर्ष जुलाई माह में पहुंच गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में कांग्रेस सरकार ने बरोटीवाला में कॉलेज खोला। साथ ही यह भी घोषणा की थी कि जब तक कॉलेज का भवन नहीं बनता है तब तक कॉलेज की कक्षाएं स्कूल भवन में चलेंगी। तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसके लिए बुरांवाला में कॉलेज भवन का शिलान्यास किया था। इस बीच सरकार बदल गई और कॉलेज की कक्षाएं अभी भी स्कूल भवन में चल रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सितंबर माह में कॉलेज भवन का उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन यहां पर बिजली पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते कक्षाएं शिफ्ट नहीं हो पाईं।
विज्ञापन

दून के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने सबसे पहले अब कॉलेज को शुरू करने का बीड़ा उठाया है और अगले माह तक यहां पर बिजली, पानी मुहैया करवाने के बाद इसे चालू किया जाएगा और भवन का उद्घाटन करने के लिए सीएम को बुलाया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कॉलेज में 350 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां पर आटर्स और वाणिज्य की कक्षाएं शुरू हैं, लेकिन बच्चों की संख्या के अनुसार यहां पर भवन की कमी बनी हुई है। वहीं स्कूल भवन में बच्चों की संख्या के मुताबिक भवन कम पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने कहा कि पूर्व सरकार की नाकामी के चलते पांच साल में कॉलेज भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। यही नहीं बिना बिजली पानी के मुख्यमंत्री ने भवन का ऑनलाइन उद्घाटन कर दिया था। पांच माह बीत जाने के बाद भी कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं, लेकिन अब फरवरी माह में नए कॉलेज भवन में कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed