फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Barotiwala college students shout slogans against government for not shifting their classes to new building

नए भवन में कक्षाएं शिफ्ट नहीं करने पर बिफरे बरोटीवाला कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया धरना

Tue, 13 Sep 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला कॉलेज के विद्यार्थियों ने नए भवन में कक्षाएं शिफ्ट नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। कॉलेज के सभी विद्यार्थी बुरांवाला स्थित निर्माणाधीन कॉलेज भवन परिसर में एकत्रित हुए और सरकार, शिक्षा विभाग और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि वे पहली बार अपने मताधिकारी का प्रयोग नोटा से करेंगे।
छात्र लविश, धीरज, योगेश, अदिति, जसपाल, हिमांशु, सिया, प्रीति, काजल, सिकंदर, हिना, प्रियंका, पंकज, आरिफ, अभिषेक, अर्चना आदि नए भवन के परिसर में एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि कॉलेज के नए भवन में शिफ्टिंग की मांग को लेकर वह सीएम जयराम ठाकुर से बरोटीवाला दौरे पर मिले थे। इस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि दो दिन के भीतर उनकी कक्षाएं शिफ्ट कर दी जाएंगी लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी शिफ्टिंग नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने बरोटीवाला में अपने कार्यक्रम के लिए कई लाखों का वाटर प्रूफ टेंट लगाकर पैसा पानी की तरह बहाया लेकिन शिक्षण संस्थानों के लिए सरकार के पास फंड नहीं है। पिछले पांच साल से फंड के अभाव में कॉलेज भवन शिफ्ट नहीं हो पाया।
कहा कि उन्हें प्रॉस्पेकटस में नया भवन दिखाकर बच्चों को प्रवेश दिलाया जा रहा है लेकिन एडमिशन के बाद वहीं पुरानी स्कूल की दो कमरों में खड़ा कर दिया जाता है। उनसे 2,500 रुपये फीस ली जाती है जिसमें रखरखाव का चार्ज भी है लेकिन स्कूल के भवन में अलग शौचालय तक नहीं है। सभी छात्रों ने कहा कि वे अपना पहला वोट डालने जा रहे हैं लेकिन किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे बलिक नोटा दबाएंगे।

प्राचार्य राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कॉलेज में रंग-रोगन का कार्य बचा हुआ है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही छात्रों को नए कॉलेज भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed