फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Banks should organize financial awareness camps in every village: Deputy Commissioner

गांव-गांव में वित्तीय जागरुकता शिविर लगाएं बैंक: उपायुक्त: उपायुक्त

Thu, 29 Feb 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला सलाहकार समिति की हुई 173वीं त्रैमासिक बैठक
विज्ञापन

किसानों को फसल व पशु बीमा करवाने के लिए करें जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि लक्षित वर्गों की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने और पात्र व्यक्तियों को समय पर ऋण प्रदान करने में वित्तीय संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वह जिले के अग्रणी यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समिति की 173वीं की त्रैमासिक एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि जिले के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाएं। जन-धन खाते में आधार व मोबाइल सीडिंग निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने भविष्य में बैंकर्स से लाभार्थियों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने कृषि व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल व पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें ताकि लाभार्थियों को समय पर इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर लघु प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जाएं ताकि किसानों की आर्थिकी मजबूत करने में सहायता मिल सके। उन्होंने विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि लंबित पड़े ऋण मामलों को शीघ्र निपटाएं। कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर पात्रता अनुसार शीघ्र कार्यवाही की जानी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रसंस्करण के माध्यम से उत्पाद की शेल्फ लाइफ बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाना आवश्यक है। इस दिशा में यूको आरसेटी को कृषि व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में यूको बैंक की प्रबंधक तमन्ना मोदगिल द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में 31 दिसंबर तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 02 लाख 15 हजार 143 खाते खोले गए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 2 लाख 57 हजार 581 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 95 हजार 983 तथा अटल पेंशन योजना से 66 हजार 407 लाभार्थी जोड़े जा चुके हैं। 57 हजार 186 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए संभाव्यता युक्त ऋण योजना व वित्त वर्ष 2024-25 की वार्षिक ऋण योजना का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अशोक चौहान, पशु पालन विभाग सोलन के अतिरिक्त निदेशक डॉ. विजय कुमार पाठक व विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित बैंकों के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित इस अवसर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed