फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bank seal

मालरोड का एचडीएफसी बैंक हुआ सील

Tue, 29 Sep 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भी कोविड-19 के 9 मामले सामने आए हैं। इनमें 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। माल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के स्टाफ के 4 लोग पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद बैंक को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मोहन कॉलोनी से एक पुरुष, क्लीन से एक पुरुष और वार्ड नंबर एक में उदय बिहार से एक महिला और पावर हाउस रोड से एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सभी लोग संस्थागत या होम क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

रेपिड एंटीजन टेस्ट सेंटर में हुए 77 सैंपल के टेस्ट में 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 68 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सोलन शहर के वार्ड नंबर 13 क्लीन के कुछ भाग को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले आईजीएमसी शिमला में क्लीन की महिला की मौत हो गई थी। इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसके बाद प्रशासन ने क्लीन के कुछ एरिया को मिनी कंटेनमेंट जोन बना दिया है। उधर, इस बारे में एसडीएम अजय कुमार यादव ने कहा कि क्लीन एरिया के कुछ हिस्से को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उधर, एमएस डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि सोलन में 9 मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed