फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Balera's 24-year-old youth died in a road accident, one injured

Solan News: सड़क हादसे में बलेरा के 24 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

Sun, 26 Mar 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। अर्की-डुमेहर मार्ग पर सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया है। हादसा पावघाटी के समीप एचआरटीसी बस को ओवरटेक करते समय हुआ। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब 24 वर्षीय युवक नीरज कुमार पुत्र रमेश कुमार गांव साई बलेरा अर्की और उसका एक अन्य साथी बाइक पर सवार होकर अर्की की तरफ जा रहा था। जब वह पावघाटी के समीप पहुंचा तो शिमला की तरफ जा रही एचआरटीसी को ओवरटेक कर रहा था कि तभी बाइक सवार अनियंत्रित खो बेठा और बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed