{"_id":"6669ab065802726cc80f0467","slug":"baddi-unit-of-bharat-vikas-parishad-distributed-ration-to-fire-victims-solan-news-c-176-1-ssml1040-123276-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई \nने आग पीड़ितों को बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने आग पीड़ितों को बांटा राशन
Wed, 12 Jun 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सोमवार को बद्दी में जल गईं थीं 42 प्रवासियों की झुग्गियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। भारत विकास परिषद ने आग से बेघर हुए प्रवासी कामगारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। परिषद के पदाधिकारियों ने इन कामगारों को खाने के लिए राशन मुहैया कराया। नायब तहसीलदार बद्दी की देखरेख में यह कार्य हुआ। परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल व महासचिव देवव्रत यादव ने बताया कि परिषद की ओर से प्रवासी कामगार मुकेश, टीटू, अमन, शशि, हरिओम, दिशान, साकिद, राज कुमार, ओमबीर, बृजवाल, रमेश, पप्पू, पिटूं, अशरफी, रोदास, रमन सिंह, बहादुर, अनुज, धर्मपाल, प्रमोद, नेत्र पाल, मुकेश कुमार समेत कई प्रवासियों को राशन दिया।
उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को टोल बैरियर के समीप झुग्गियों में अचानक आग लग गई थी। झुग्गियों के ऊपर जा रही बिजली की तारों से चिंगारी उठी और सबसे पहले चैना राम की दुकान में आग लगी और उसके बाद यहां पर करीब 42 झुग्गियां जल गई थीं। यहां पर प्रवासी बेघर हो गए थे और उनके पास खाने का राशन तक नहीं था, जिसके बाद संस्था ने यहां प्रति परिवार करीब दो सप्ताह का राशन मुहैया करवाया।
इस दौरान प्रांत सेवा प्रमुख दीप कुमार आर्य, राम गोपाल अग्रवाल, देवव्रत यादव, द्वारिका नाथ सूद, भीम सिंह, अनुपम, एमएम ग्रोवर, दीप कुमार आर्य, नीरज गुप्ता, रमन कौशल, महेश कौशल, डॉ. हेमंत कौशल, मोहन लाल, प्रीत पाल, पवन गुप्ता, सुषमा ठाकुर व सीडी मिश्रा ने सहयोग किया।