{"_id":"6a9c03343e44b0d95e05b9f2","slug":"nalagarh-ramshahr-road-remains-closed-for-the-third-day-solan-news-c-176-1-ssml1044-178211-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया नालागढ़-रामशहर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया नालागढ़-रामशहर मार्ग
विज्ञापन
नालागढ़- रामशहर मार्ग पर कुम्हार हट्टी के समीप रोड़ को जेसीबी से ठीक करते हुए- स्रोत- विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग ने मार्ग के दोनों ओर से लगाई जेसीबी मशीन
शनिवार शाम तक मार्ग चालू करने का रखा था लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़-रामशहर रोड तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया। रामशहर की ओर जाने वाले वाहनों को वाया बुआसनी भेजा जा रहा है। अभी नालागढ़ के 16 रूट बंद हैं। कुछ रूटों को वाया बुआसनी चलाने का प्रयास किया गया है लेकिन अभी भी पूरे रूट नहीं चल पाए हैं। 7 सितंबर की शाम को नालागढ़-रामशहर मार्ग पर कुमारहट्टी के समीप पहाड़ी धंसने से यह मार्ग बंद हो गया था। कुमारहट्टी के समीप सड़क 15 फीट नीचे चला गया था। पहाड़ी का मलबा चिकनी खड्ड में मुहाने पर जमा होने से यहां पर बहुत बड़ी झील बन गई है। हालांकि अब झील की निकासी कर दी है, लेकिन सड़क अभी तक चालू नहीं हो पाई है। विभाग का मानना है कि सड़क को शनिवार शाम तक चालू करने का टारगेट रखा है।
इनसेट
तीसरे दिन भी बंद रहे 17 रूट
नालागढ़ एचआरटीसी के 17 रूट तीसरे दिन भी बंद रहे। हालांकि निगम ने कुछ रूटों होकर वाया बुआसनी चला दिया है। लेकिन अभी भी डेढ़ दर्जन रूट नहीं चल पाए हैं। तीसरे दिन मितिया-कंवारनी, गंबरपुल, डोली, सौर नाली, धर्माणा-रामशहर, नंड, जांडू, दिग्गल, पंदल व नालागढ़-जोहड़ जी रूट पर अप-डाउन बंद रहे। इन रूटों के बंद होने से लोग परेशान हैं। लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए निजी वाहन करने पड़ रहे हैं। वहीं एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि रोड बंद होने से रूट प्रभावित हुए हैं। जैसे ही रोड खुल जाते हैं, इन रूटों पर बसें चालू कर दी जाएंगी।
कोट
नालागढ़-रामशहर मार्ग को शनिवार शाम तक चालू करने का टारगेट रखा है। यहां पर दोनों ओर से जेसीबी लगा रखी है। इसके अलावा सभी बंद पड़े रोडों को खुलवाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। - परवरसर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग