{"_id":"6a9c224b3e31c8100b075b16","slug":"train-departs-from-dharampur-to-shimla-for-the-second-consecutive-day-passenger-numbers-remain-low-solan-news-c-176-1-ssml1041-178266-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर से शिमला के लिए दूसरे दिन भी \nरवाना हुई ट्रेन, कम रही यात्रियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर से शिमला के लिए दूसरे दिन भी रवाना हुई ट्रेन, कम रही यात्रियों की संख्या
Sun, 06 Sep 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन में बैठे यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहर से आए पर्यटकों को झेलनी पड़ रही परेशानी
रात को धर्मपुर पहुंचकर सुबह शिमला हो रहे रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर रेल विभाग की ओर से धर्मपुर से शिमला के लिए ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से दोबारा शुरू कर दिया गया है। सुबह ठीक 7:50 बजे धर्मपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन शिमला के लिए रवाना हो रही है। हालांकि, संचालन के दूसरे दिन भी ट्रेन में यात्रियों की संख्या काफी कम दर्ज की गई और केवल 25 यात्रियों ने ही इसमें सफर किया।
धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर जब यात्रियों से बातचीत की गई तो पर्यटकों की समस्याएं सामने आईं। कोलकाता से आए 16-17 पर्यटकों के एक समूह ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले ही कालका-शिमला ट्रेन की बुकिंग करवा ली थी। यात्रा से ठीक पहले उनके मोबाइल पर संदेश आया कि ट्रेन कालका के बजाय धर्मपुर से मिलेगी। इसके बाद वे देर रात ही धर्मपुर पहुंचे और होटल में रुकने के बाद सुबह ट्रेन पकड़कर शिमला के लिए रवाना हुए। पर्यटकों का कहना था कि अचानक बदलाव से परेशानी जरूर हुई लेकिन ट्रेन सफर के दौरान हिमाचल की वादियों और ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाकर काफी अच्छा लग रहा है।