{"_id":"5fa980c68ebc3e9c0873e89b","slug":"baddi-sai-road-to-amaravati-chauk-road-got-metalled-solan-news-sml351065161","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वर्षों बाद साई रोड बद्दी से अमरावती चौक सड़क की टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 वर्षों बाद साई रोड बद्दी से अमरावती चौक सड़क की टारिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी के तहत पिछले कई वर्षों से सड़क की खस्ता हालत और धूल-मिट्टी से परेशान अमरावती चौक के आसपास के लोगों को राहत मिल गई है। नगर परिषद ने करीब 10 वर्षों बाद सड़क पर टारिंग कार्य करवाकर लोगों को राहत दी है। साई रोड बद्दी से अमरावती चौक जाने वाली सड़क का निर्माण कई साल पहले किया गया था।
इस पर टाइलें बिछाकर पक्का किया था लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, टाइलें उखड़ना और टूटना शुरू हो गईं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं धूल-मिट्टी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। आखिर में नगर परिषद ने लोगों की समस्या का समझते हुए टारिंग का कार्य शुरू कर दिया। इस टारिंग पर करीब 45 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नौ-नौ लाख के पांच टेंडर लगाए गए हैं। उम्मीद है कि सड़क दिवाली से पहले बनकर तैयार हो जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की है कि सड़क की मरम्मत शुरू होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को इसके स्थान पर दूसरे मार्गों का प्रयोग करना चाहिए।