{"_id":"655cb98edfcfa16916060680","slug":"baddi-police-action-against-drugs-55-accused-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1040-11273-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की कार्रवाई, 55 आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की कार्रवाई, 55 आरोपी पकड़े
विज्ञापन
पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों को पकड़ने के लिए बनाई टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस की ओर से चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त बीबीएन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सहायता से भी नशा तस्करों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में बद्दी पुलिस ने पिछले कुछ माह में नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए 36 अभियोग एनडीपीएस एक्ट के अधीन पंजीकृत कर 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने इस दौरान 2.178 किलोग्राम अफीम, 69.791 किलोग्राम गांजा, 123.78 ग्राम चिट्टा, 4,0570 नशीली गोलियां और 9.36 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। पिछले कुछ महीनों में बद्दी पुलिस ने जिन 55 आरोपियों को पकडा गया है। उनमें 07 नशे के मुख्य सौदागरों को भी गिरफ्तार किया गया है, जोकि पुलिस जिला बद्दी में ड्रग्स तस्करी में सक्रिय थे।
उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से की जा रही है। इसके लिए जनता का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस मुहिम में बद्दी पुलिस की बीबीएन की जनता से अपील है कि नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले की हर जानकारी को गुप्त रखा जाएगा।