फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi-Pinjore NH closed for two hours due to waterlogging

पानी भरने से बद्दी-पिंजौर मार्ग दो घंटे रहा बंद

Mon, 09 Aug 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Baddi-Pinjore NH closed for two hours due to waterlogging
बद्दी के शिवालिक नगर के समीप सड़क पर बहता बरसात का पानी। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। बद्दी-पिंजौर एनएच पर गोरखनाथ के समीप पानी भरने से वाहनों की आवाजाही दो घंटे तक बंद रही। मार्ग के बंद होने से सभी वाहन वाया बरोटीवाला आए लेकिन एक साथ दोनों ओर से सैकड़ों की संख्या में वाहन आने से इस मार्ग पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन

इस मार्ग पर पानी भरने और ट्रक के बीच में धंसने से वाहन चालक जाम में फंसते रहे। साढ़े आठ बजे से लगा यह जाम दस बजे तक खुल पाया। इस बीच सरकारी कार्यालयों और कंपनी कामगार दो घंटे देरी से कार्यस्थल पर पहुंचे। अचानक लगे इस जाम से पुलिस बल का खूब पसीना बहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरोटीवाला क्षेत्र में अचानक तेज बारिश होने से चारों ओर पानी भर गया। बद्दी-पिंजौर मार्ग पर गोरखनाथ मंदिर के साथ झाड़माजरी का सारा पानी वहां पर एकत्रित हो गया जिसे दो घंटे तक कोई भी वाहन क्रॉस नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी को देखते हुए वाहन चालकों ने अपने वाहन वाया बरोटीवाला मोड़ लिए। बुरांवाला के समीप सड़क की खुदाई के चलते एक ट्रक मिट्टी में धंस गया जिससे जाम लग गया। इसके अलावा कैलाश बिहार में भी सड़क पर चार चार फीट पानी भर गया जिससे दो पहिया और अन्य वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। लोग राष्ट्रीय मार्ग छोड़ कर वाया बरोटीवाला आए लेकिन वे भी जाम में फंस गए। अचानक दोनों ओर से वाहन आने से बरोटीवाला मार्ग पर जाम लग गया।
सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस प्रभारी समेत सभी पुलिस जवान जाम को सुचारु करने में जुट गए लेकिन सड़क की चौड़ाई कम होने और दोनों ओर से बड़े वाहनों के फंसने से जाम खुलने बहुत समय लगा। यह जाम 11 बजे तक जारी रहा। कामगार, बैंक और सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी जाम के चलते समय पर कार्यस्थल तक देरी से पहुंचे। अधिकांश कामगार लेट होने पर वापस घर लौट गए।

पानी कम होने के बाद हो सकी वाहनों की आवाजाही
डीएसपी विवेक चहल ने बताया कि बद्दी-पिंजौर मार्ग पर गोरखनाथ के पास मार्ग पर पानी आने से यह मार्ग जाम हो गया। कामगार अपनी ड्यूटी पहुंचने के चक्कर में बरोटीवाला मार्ग पर दोनों ओर से आ गए जिससे जाम की हालत बन गई। पानी कम होने और राष्ट्रीय मार्ग खुलने के बाद बरोटीवाला मार्ग का जाम भी सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed