फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi-Nalagarh NH remain closed for 4 hours due to tree felling work on Monday

पेड़ों की कटाई के चलते चार घंटे बंद रहा बद्दी-नालागढ़ मार्ग

Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। राष्ट्रीय मार्ग पर बद्दी-नालागढ़ पर दूसरे दिन भी पेड़ों की कटाई के चलते यातायात बंद रहा। नालागढ़ से पिंजौर की ओर जाने वाले वाहनों को बाईपास होते हुए रोटरी चौक, बरोटीवाला चौक गैस प्लांट से सनसिटी मार्ग होते हुए हरियाणा की सीमा में जाना पड़ा।
पुलिस प्रशासन ने एक दिन पहले ही सूचित कर दिया था जिसके चलते अधिकांश बड़े वाहन वाया सिसमा व दभोटा होते हुए नालागढ़ और अन्य क्षेत्रों में आ सके। पुलिस ने जाम से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस जवानों को तैनात किया। एचआरटीसी की बसें समय पर अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच पाई। बिजली बंद रहने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रविवार को उद्योगों में अवकाश होने से पहले रविवार राष्ट्रीय मार्ग पर पेड़ों की कटाई का कार्य हो रहा था लेकिन सोमवार को भी रेड लाइट चौक से लेकर बद्दी बस अड्डे तक पेड़ों की कटाई का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ठेकेदार ने बिजली की लाइन को बंद कर दिया। बिजली के गुल होने से बद्दी तहसील कार्यालय में सोमवार को काम प्रभावित रहा। दूरदराज से राजस्व कार्यों के लिए आने वाले लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
पहले सुबह के समय इसे बंद करने लगे लेकिन सोमवार को कामगारों के आने का समय देखते हुए दोपहर बाद एक बजे शुरू किया गया। पेड़ आड़े-तिरछे होने के कारण हाइड्रा से काटे गए लेकिन लोगों का काफी नुकसान हुआ। बद्दी के मोनू शर्मा के बगीचे के ऊपर पेड़ कटने से उसके आम और जामुन के पेड़ टूट गए। प्रतिमा मंजू की मकान के आगे बनी दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। ये दुकानें एनएच की जद में आई हैं।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पांच बजे तक यातायात को बहाल कर दिया जाएगा। रेड लाइट चौक से बस अड्डे के बीच केवल चार पेड़ थे जिन्हें काटना जरूरी था। सुबह के समय कामगारों की ड्यूटी का समय होने से इसे दोपहर बाद के लिए टाला गया। लगभग सभी पेड़ काट लिए और पांच बजे तक एनएच को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed