{"_id":"5f6640238ebc3e4b3d72c8ba","slug":"baddi-nalagarh-connecting-nh-need-mending-solan-news-sml3455764181","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को जोड़ने वाला एनएच खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को जोड़ने वाला एनएच खस्ताहाल
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के सबसे महत्वपूर्ण बद्दी-नालागढ़ एनएच की 17 किमी की दूरी परेशानियों का सबब बनती जा रही है। इस रोड का फोरलेन बनना तय है लेकिन पिछले एक साल से इसके रखरखाव पर केंद्र और प्रदेश सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। इससे आम लोगों और उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार है जबकि जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हिमाचल के सांसद अनुराग ठाकुर वित्त राज्य मंत्री हैं। क्षेत्र के सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के बावजूद क्षेत्र की अनदेखी हो रही है।
स्थानीय स्तर पर दून से भाजपा विधायक के अलावा दो-दो चेयरमैन सरकार ने मनोनीत कर रखे हैं जो इसी सड़क से गुजरते हैं लेकिन इस मार्ग की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। परिणामस्वरूप हादसों को बढ़ावा मिल रहा है। बद्दी-नालागढ़ एनएच की उचित देखरेख न होने के कारण अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। इस मार्ग पर गड्ढों की भरमार है जिस कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब हालात भुड गांव, बद्दी बस स्टैंड, खेड़ा गांव, बद्दी चौक के पास है। बद्दी विकास मंच के अध्यक्ष बेअंत ठाकुर, बद्दी सुधार सभा के प्रधान संजीव कौशल और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. धर्मपाल कौशिक का कहना है कि इस समस्या का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में दिक्कत और बढ़ जाएगी। साइट इंजीनियर दिनेश पुनिया ने बताया कि इसका कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य
एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि एनएचएआई के शिमला ऑफिस को मरम्मत और रखरखाव के लिए पत्र लिखा था जिसके बाद उन्होंने कुछ बजट मंजूर किया है। उसका टेंडर हो गया है और एक दो दिन में मरम्मत का काम शुरु हो जाएगा।