{"_id":"69d163a35c0e1f032f0dfce3","slug":"baddi-barotiwala-road-in-bad-shape-potholes-testing-drivers-solan-news-c-176-1-ssml1044-166518-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी-बरोटीवाला मार्ग की हालत खस्ता, गड्ढे ले रहे वाहन चालकों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी-बरोटीवाला मार्ग की हालत खस्ता, गड्ढे ले रहे वाहन चालकों की परीक्षा
विज्ञापन
बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर विजिलेंस के कार्यालय के समीप लगातार पानी आने से टूटी सड़क- संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्का होटल के समीप जुड्डीकलां गांव का पानी सड़क पर आने से बढ़ी दिक्कतें
तीन माह से सड़क क्षतिग्रस्त, वाहन चालक और राहगीर परेशान
लोक निर्माण विभाग ने दो विभागों से मांगा 15 लाख का हर्जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर सिक्का होटल के पास जुड्डीकलां गांव से निकल रहा गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। इस पानी ने सड़क को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है और कई स्थानों पर गड्ढों में तबदील हो गई है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि पिछले तीन माह से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन नगर निगम और लोनिवि इस मार्ग की मरम्मत नहीं करा पाए हैं। भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण कौशल ने बताया कि जुड्डीकलां गांव से आने वाले पानी का कोई इंतजाम नहीं होने के कारण हाल ही में तैयार सड़क पूरी तरह टूट गई है। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार राणा ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख सड़क है और इसे आदर्श रूप में चौड़ा किया जाना चाहिए। दोनों ओर नालियों का निर्माण होना चाहिए ताकि बारिश और गांव का पानी सड़क पर न बह सके। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया कि सड़क मूल रूप से ठीक थी, लेकिन गांव का गंदा पानी लगातार आने से मार्ग टूट गया। पीडब्ल्यूडी ने नगर निगम और जलशक्ति विभाग को नोटिस जारी किया है और इस मार्ग को दोबारा ठीक करने के लिए 15 लाख रुपये हर्जाने की मांग रखी गई है।