फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   awareness camp

Solan News: व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने और नए नियमों की दी जानकारी

Tue, 29 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग सोलन जोनल और जीएसटी बैंक परवाणू के संयुक्त तत्वावधान में अर्की क्षेत्र के करदाताओं एवं व्यापारियों के लिए जीएसटी जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्यापारियों और करदाताओं को जीएसटी से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा हाल ही में हुए बदलावों से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया और नए प्रावधानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। करदाताओं व व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित विभिन्न शंकाओं और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनका समाधान किया। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी हिमांशु पंवर ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य करदाताओं को जीएसटी प्रणाली की बेहतर समझ प्रदान करना और कर अनुपालन को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाना है, ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी (दक्षिण क्षेत्र, परवाणू) हिमांशु पंवर, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी (सोलन) सुनील कपूर, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी (सोलन) कुमारी ईशानी शर्मा, राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी (धर्मपुर व अर्की वृत्त) पीआर विमल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed