{"_id":"6a688ad8bdf081ce220db8b1","slug":"awareness-camp-in-sola-solan-news-c-176-1-ssml1041-175085-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का मुख्य साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का मुख्य साधन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज धर्मपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों ने लिया सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली/धर्मपुर(सोलन)। बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को सतर्क करने के उद्देश्य से डिग्री कॉलेज धर्मपुर में साइबर फ्रॉड पर विधिक जागरूकता एवं जनसंरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की साइबर सेल और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन, पुलिस विभाग और उपमंडलीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता प्रकाश और तहसील कार्यालय के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के प्रसार के साथ-साथ ऑनलाइन ठगी का खतरा भी बढ़ा है, इसलिए हर नागरिक को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बताया कि अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन, सीवीवी या पासवर्ड कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। फर्जी फोन कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, फिशिंग लिंक और फर्जी मोबाइल ऐप्स से सावधान रहने की हिदायत दी गई। यदि कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। इस दौरान डॉ. सतीश नेगी, डॉ. पीडी कौशल, साइबर सेल संयोजक प्रो. मालविका शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज, डॉ. सुदेश समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।