{"_id":"65c4c2de85a86a1dd70bb27b","slug":"automotive-subject-students-took-educational-tour-solan-news-c-177-1-ssml1028-118146-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ऑटोमोटिव विषय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ऑटोमोटिव विषय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Thu, 08 Feb 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला के व्यवसायिक शिक्षा के ऑटोमोटिव विषय के छात्र-छात्राओं के लिए ऑन जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के 53 छात्रों ने धौलाकुआं स्थित राजकीय बहु तकनीकी संस्थान में प्रशिक्षण लिया। संस्थान के प्रवक्ता विशाल की देखरेख में छात्र-छात्राओं को अलग-अलग गाड़ियों के मुख्य कलपुर्जों, उपयोग, काम करने की टेक्नोलॉजी, अन्य तकनीक और अलग-अलग तरह की मशीनों से संबंधित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रवक्ता मनीषा रानी, प्रशिक्षक कुलदीप ठाकुर और अंशुल शर्मा भी बच्चों के साथ मौजूद रहे। यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति तंवर ने दी।