फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   auto on strik

शहर में ऑटो रिक्शा के पहिए थमे, हजारों लोग परेशान

Thu, 02 Jun 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 02 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
auto on strik
सोलन में चालान के विरोध और भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर ऑटो यूनियन ने वीरवार सुबह अचानक आटो खड़े कर दिए। - फोटो : अमर उजाला

चालान के विरोध और भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर ऑटो यूनियन ने वीरवार सुबह अचानक आटो खड़े कर दिए। रूटों का बहिष्कार करते हुए आपातकाल और जरूरी सेवाओं पर ही आटो चलाए गए। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आटो चले।

विज्ञापन


बिना पूर्व सूचना के इस तरह के निर्णय से राहगिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोलन शहर में करीब 300 आटो विभिन्न रूटों पर चलते हैं। जन परिवहन में ऑटो शहर में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। यूनियन का कहना है कि मांगों को लेकर वह डीसी से भी मिले। डीसी ने उन्हें जल्द किराये बढ़ाने पर उचित फैसला लेने का आश्वासन दिया। यूनियन के प्रधान जयदत्त शर्मा ने कहा कि डीजल की आए दिन कीमतें बढ़ रही हैं। लेकिन भाड़े में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।  
विज्ञापन

 ऊपर से चालान और तय सवारियों की शर्त से उन्हें शहर में आटो दौड़ाना घाटे का सौदा लग रहा है। संचालकों बैंकों की किश्त और परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इस दौरान बिशन सिंह, महासचिव जोगेंद्र शर्मा, ईश्वर ठाकुर, सीता राम, राम सिंह, रवि गुप्ता, रविंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, अचल शर्मा, राजेंद्र कुमार और संदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2008 से नहीं बढ़ा किराया
आटो यूनियन का कहना है कि प्रशासन ने वर्ष 2008 में किराया बढ़ाया था। इसके बाद अब तक किराया नहीं बढ़ाया गया है। डीजल की कीमतें कई गुणा बढ़ी हैं। लिहाजा प्रशासन से आटो किराया बढ़ाने की मांग की जा रही है। आठ सालों से आटो किराया न बढने से संचालकों को आर्थिक हानि हो रही है।


नियम तोड़ने में कई बार
विवादों में रही है यूनियन
शहर में जाम पैदा करने, मनमर्जी से किराया वसूलने और ओवरलोडिंग को लेकर आटो संचालकों की भूमिका संदेह में रही है। यातायात नियमों को धता बताकर सवारियां ढोने को लेकर भी यूनियन विवादों में रही है। हालांकि समय-समय पर पुलिस द्वारा चालान कर कार्रवाई की जाती रही हैं। लेकिन कुछ लोग आटो चलाने के नियमों की अनुपालना नहीं करते। शहरी और ग्रामीण रूटों के परमिट अलग हैं। पहचान के लिए ऑटो की अलग कलर कोडिंग का नियम भी दरकिनार किया जा रहा है। रूटों को सबलेट करने के मामले भी कई बार उठते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed