{"_id":"5762a2f54f1c1b4d1f11d8c3","slug":"auto-driver-goes-on-strik","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सैकड़ों ऑटो चालक हड़ताल पर, हजारों लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सैकड़ों ऑटो चालक हड़ताल पर, हजारों लोग परेशान
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 16 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
किराया बढ़ोतरी या पांच सवारियों की शर्त को लेकर गुस्साए ऑटो चालकों ने वीरवार को सवारियां उठाने से इंकार कर दिया।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किराया बढ़ोतरी या पांच सवारियों की शर्त को लेकर गुस्साए ऑटो चालकों ने वीरवार को सवारियां उठाने से इंकार कर दिया। प्रशासन पर दबाव बनाते हुए ऑटो को सड़कों के किनारे खड़ा करके रोष जताया। पूर्ण बंद का एलान करते हुए प्रशासन द्वारा निर्णय न लेने तक हड़ताल जारी रखने का फैसला यूनियन ने लिया है। यूनियन के इस कदम से वीरवार को जनता बेहाल दिखी। ऑटो न मिलने से भरी गर्मी में लोगों को अपने गंतव्य तक पैदल पहुंचना पड़ा। वहीं प्रशासन का कहना है कि नियमों के तहत ही किराया बढ़ेगा। ऑटो यूनियन की मर्जी से किराया बढ़ोतरी नहीं होगी। यूनियन किराया वापिस नहीं लेगी तो नियमानुसार कार्रवाई तेज होगी। प्रशासन कतेई भी नियम विरोधी निर्णय नहीं लेगा।
सुबह से ही परेशान दिखे लोग
चंबाघाट, ओल्ड बस स्टैंड, डीसी चौक, राजगढ़ मार्ग, कोटलानाला, खुंडीधार, शामती, बाईपास, देहूंघाट, सपरुण, आंजी, दोहरीदवार, रबौण, आंजी और शमलेज आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आंजी, शमलेच, चंबाघाट, शामती आदि में मुद्रिका बस की सुविधा रही, लेकिन सवारियों की संख्या देखते हुए मुद्रिका बस छोटी पड़ी।
विज्ञापन
फैसला होने के बाद चलेंगे ऑटो : प्रधान
यूनियन के चेयरमैन रवि गुप्ता , प्रधान जयदत शर्मा ने कहा कि जब तक किराये और सवारियों को लेकर निर्णय नहीं होता तब तक ऑटो नहीं चलेंगे। लोगों को हो रही असुविधा का जिम्मेवार प्रशासन है। वह सोलन में प्रेसवार्ता के दौरान बोल रहे थे। किराया केवल उसी सूरत में कम होगा जब पांच सवारियों को बैठाने की इजाजत मिलेगी। प्रशासन ने 2008-09 में किराया सूची बनाई गई थी। लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा इसमें कोई भी फेरबदल नहीं किया है। डीजल की कीमतों के अलावा आटो की कीमत और स्पेयर पार्ट और अन्य खर्चों में कई गुणा इजाफा हुआ है। उपायुक्त सोलन का रवैया नकारात्मक रहा है। इस कारण मजबूरी में ऑटो बंद करने पड़े हैं।
विज्ञापन