फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Audition for Saare Mela Arki on 11, 12 and 13 September

Solan News: सायर मेला अर्की के लिए ऑडिशन 11, 12 व 13 सितंबर को

Wed, 04 Sep 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 04 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
10 सितंबर तक करना होगा कलाकारों को आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की(सोलन)। राज्य स्तरीय सायर मेला-2024 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। मेला अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने सांस्कृतिक उप समिति की बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि सायर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए कलाकारों के ऑडिशन 11, 12 व 13 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से उपमंडलाधिकारी कार्यालय अर्की के सभागार में आयोजित होंगे।
ऑडिशन के लिए कलाकार 10 सितंबर तक उपमंडलाधिकारी कार्यालय अर्की में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी किए जा सकते हैं। स्थानीय एवं विभिन्न जिलों के लोक कलाकार अथवा सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति के लिए आवेदन ई-मेल sdmarki.hp@nic.inपर कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01796-220666 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेले का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक अर्की के चौगान मैदान में होगा। उन्होंने कलाकारों से आग्रह किया कि ऑडिशन के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन करना सुनिश्चित करें। बैठक में नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, खंड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, सांस्कृतिक उप समिति के सदस्य रोशन वर्मा, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed