फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Attendant entering Solan hospital without wearing PPE kit causing danger to the life of others

बिना पीपीई किट पहन कोरोना वार्ड में आवाजाही से जान का जोखिम

Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदारों की लापरवाही लोगों की जान खतरे में डाल रही है। आलम यह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदार बिना पीपीई किट वार्ड में आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। हालांकि अस्पताल प्रशासन के सुरक्षा कर्मी इन्हें रोक रहे हैं लेकिन कई बार तीमारदार लड़-झगड़कर मिलने चले जाते हैं। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने उपायुक्त सोलन को पत्र भी लिखकर अतिरिक्त होमगार्डों की तैनाती का आग्रह किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जिकल वार्ड को आपात स्थिति के लिए कोरोना वार्ड बनाया है। यहां पर 20 बेड लगाए गए हैं और रोजाना कोविड रोगी भर्ती हो रहे हैं। हालांकि, इसे अभी समर्पित कोविड अस्पताल नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के आसपास कोविड केयर सेंटर नहीं खुलने के कारण अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा है। कोविड मरीजों के भर्ती होने के बाद तीमारदार भी साथ आ रहे हैं। मरीजों के साथ आ रहे तीमारदारों को तुरंत आइसोलेट होने के बारे में अस्पताल प्रशासन कहता है लेकिन तीमारदार मरीज से मिलने के लिए बार-बार जिद्द करते हैं। यहां तक कि लड़कर वार्ड में चले जाते हैं। यहां पर लोगों का सामान्य वार्ड की तरह आना-जाना हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीई किट पहनकर छह घंटे के लिए वार्ड में जा सकेंगे तीमारदार
कोरोना वार्ड में नियमानुसार तीमारदारों को जाने की अनुमति नहीं है। यहां अस्पताल का स्टाफ ही जा सकता है। कोविड रोगी से मिलने के बाद ये लोग बाहर संक्रमण का खतरा पैदा कर रहे हैं। अब अस्पताल प्रशासन ने बहुत जरूरी होने पर ही तीमारदारों को वार्ड में जाने देगा। वार्ड मेट्रन को जारी आदेश में कहा कि पीपीई किट पहनकर ही तीमारदार वार्ड में दाखिल हो सकेंगे और छह घंटे बाद ही बाहर आ सकेंगे। कोरोना से निपटने के लिए कोविड केयर सेंटरों में तबदील संस्थानों में पुलिस और होमगार्डों पर रक्षा का जिम्मा रहता है।

उपायुक्त को पत्र लिखकर मांगे चार अतिरिक्त होमगार्ड
कोविड वार्ड में तीमारदारों को जाने की अनुमति नहीं है लेकिन लोग लड़ झगड़कर वार्ड में जा रहे हैं। गेट पर होमगार्ड तैनात किए हैं। उपायुक्त सोलन को पत्र लिखकर चार अतिरिक्त होमगार्ड मांगे हैं। वार्ड की मेट्रन को भी आदेश दिए हैं कि वार्ड में तीमारदार की एंट्री पीपीई किट में होगी और वार्ड में करीब छह घंटे तक रहना होगा।
डॉ. एसएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed