{"_id":"a53a2a160150e8234a8af333195fd49f","slug":"attack-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को क्रशर बंद करवाने गए भाजयुमो नेता पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को क्रशर बंद करवाने गए भाजयुमो नेता पर हमला
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के पास रात को चल रहे स्टोन क्रशर को बंद करवाने पुलिस टीम के साथ पहुंचे भाजयुमो नेता बबलू पंडित पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस के मौके से जाते ही बाइक सवार दो युवकों ने कार में बैठे बबलू पंडित को पत्थर मारा जिस कारण कार का शीशा टूट गया और बबलू पंडित बाल बाल बचे। पंडित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज शिकायत में बबलू पंडित ने बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे सूचना मिली कि बद्दी के समीप एक स्टोन क्रशर चल रहा है। जिस पर वे पुलिस को साथ लेकर स्टोन क्रशर पर गए। जैसे की पुलिस की गाड़ी स्टोन क्रशर की ओर मुड़ी वहां पहले से तैनात लोगों ने उसे बंद करा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस टीम मौके से वापस चली गई। बबलू पंडित भी अपनी गाड़ी को मोड़ने लगे कि पीछे से बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर से जोरदार हमला करने के चलते उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया और पत्थर गाड़ी के अंदर का गिरा। उसके बाद बबलू पंडित बद्दी थाना पहुंचे और हमले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन