{"_id":"5f6e19aa8ebc3e9bf228c23b","slug":"at-solan-solan-news-sml3462829133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध लकड़ी तस्करी में फरार दूसरा आरोपी भी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध लकड़ी तस्करी में फरार दूसरा आरोपी भी धरा
विज्ञापन
चायल(सोलन)। चायल में देवदार लकड़ी की तस्करी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। फरार आरोपी को चायल के बांजणी गांव से धरा है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों से लकड़ी काटने वाले औजारों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत बांजणी के जनेडघाट बीणू मार्ग पर बाग गांव में चायल पुलिस और वन विभाग ने बुधवार को अवैध रूप से ले जाई जा रही देवदार की लाखों की लकड़ी बरामद की थी। यह लकड़ी अवैध रूप से बालन के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने देवदार की लकड़ी ले जाने के लिए प्रयोग की गई पिकअप सहित जितेंद्र कुमार गांव थाना भडोल तुंदल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा व्यक्ति रिखी राम गांव बांजनी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गया था। उसे भी पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। उधर, मामले की पुष्टि प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने की है। पुलिस को इस मामले में कई बड़े लोगों की संलिप्तता का भी अंदेशा है।