{"_id":"6ad75f32e71ccc98f30520be","slug":"assembly-speaker-reprimands-officials-asks-why-were-complaints-ignored-when-there-was-knowledge-about-the-plant-causing-pollution-solan-news-c-176-1-ssml1044-182327-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विस अध्यक्ष की अधिकारियों को फटकार, बोले- जब प्लांट प्रदूषण की जानकारी थी तो शिकायतें नजरअंदाज क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विस अध्यक्ष की अधिकारियों को फटकार, बोले- जब प्लांट प्रदूषण की जानकारी थी तो शिकायतें नजरअंदाज क्यों
विज्ञापन
नालागढ के माजरा स्थित सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट पंलाट से निकल रहे प्रदूषण को लेकर अधिकारियो से बातच
कुलदीप पठानिया ने शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का किया निरीक्षण
ग्रामीणों ने कहा, शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई की जानकारी के लिए काटने पड़ते हैं कार्यालयों के चक्कर
बोले-मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द बुलाई जाएगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट मजारा से कथित प्रदूषण का मामला जांचने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दशहरे के दिन स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद प्रभावित ग्रामीणों और संघर्ष समिति की महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
प्लांट के निरीक्षण के बाद हुई बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्लांट प्रबंधन की ओर से प्रदूषण की समस्या को कुछ हद तक स्वीकार किए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि जब उन्हें समस्या की जानकारी थी तो ग्रामीणों की शिकायतों को क्यों नजरअंदाज किया गया। उन्होंने यह भी पूछा कि ऐसी स्थिति में प्लांट का संचालन कैसे जारी रखा जा रहा है। अध्यक्ष ने मामले को गंभीर बताते हुए जिम्मेदारी तय करने और उचित कार्रवाई करने पर जोर दिया।
शिकायतों पर कार्रवाई सार्वजनिक करने की मांग
बैठक में ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए उन्हें विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि शिकायत मिलने के बाद विभाग की ओर से की कार्रवाई को सार्वजनिक किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की स्थिति का पता चल सके।
विज्ञापन
प्लांट बंद होने तक जारी रहेगा धरना
बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष धरनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने संघर्ष समिति की महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामला गंभीर है। इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल्द बैठक बुलाकर निर्णय लेने की बात भी कही। हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक प्लांट बंद नहीं होता या वर्ष 2027 के लिए दिया गया अवधि विस्तार रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
इस दौरान विधायक हरदीप सिंह बावा, एडीसी दिव्यांशु सिंगल, एसपी विनोद धीमान, एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन अतुल परमार, शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के वरिष्ठ अधिकारी अशोक शर्मा और उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।