{"_id":"7978d5af25caf065334a1767d8ee37d8","slug":"assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को घसीटकर पीटा, प्रध्ाान समेत ीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को घसीटकर पीटा, प्रध्ाान समेत ीन पर केस
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत प्रधान समेत तीन महिलाओं पर मारपीट के संगीन आरोप लगे हैं। पेड़ की टहनी काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया। आरोप है कि पंचायत प्रधान के इशारे पर तीनों महिलाओं ने घर में घुसकर अकेली औरत से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महिला ने पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत में पंचायत प्रधान के इशारे पर तीन महिलाओं द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद शिकायत के आधार पर पंचायत प्रधान समेत हमलावार तीनों महिला आरोपियों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेरछा निवासी राजेंद्र कौर ने पुलिस में दर्ज बयान में बताया कि वीरवार सुबह साढ़े 9 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इस बीच पंचायत प्रधान गीता राम उसके गेट पर आया और कहने लगा कि शामलात जमीन पर लगे पौधे को किसने काटा। जिस पर उसने कहा कि उसकी सास ने एक टहनी काटी है। अभी सास घर पर नहीं है और जब आएगी तो बात कर लेना।
विज्ञापन
इस पर प्रधान गुस्से में आ गया और उसे अपशब्द कहने लगा। वहीं आरोप है कि प्रधान ने महिला को धौंस दिखाते हुए डराने की कोशिश की। इस दौरान वहां पर बलबीर कौर, बिंदर कौर, कश्मीर कौर, राम प्यारी व चरणू भी खड़ी थी। आरोप है कि प्रधान के कहने पर ये महिलाएं उसके घर में घुस गई। कश्मीर कौर ने उसके बाल पकड़े तथा बलबीर कौर, बिंदर कौर व रामप्यारी ने उसको लातों व मुक्कों से मारपीट की।
विज्ञापन
शोर सुन कर उसके पति व ससुर पास के खेतों से घर पहुंचे और महिलाओं के चंगुल से छुड़वाया। डीएसपी खजाना राम ने घायल महिला का मेडिकल कराया तथा प्रधान समेत तीनों महिलाओं के खिलाफ धारा 147, 149, 323 व 504 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।