फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ASP Baddi orders to increase patrolling in BBN area in crime meet

बीबीएन में रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश

Tue, 16 Nov 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
ASP Baddi orders to increase patrolling in BBN area in crime meet
बद्दी में मासिक अपराध बैठक में भाग लेते हुए थाना व चौकी प्रभारी - फोटो : SOLAN
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक में लंबित कार्य पूरा करने पर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए। एएसपी नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने सभी थानों के आपराधिक मामलों का अवलोकन किया अन्वेषणाधीन मामलों की जांच शीघ्र पूरा कर अदालत में पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी थानों प्रभारियों और अन्य कर्मचारियों को अवैध खनन, खनन माफिया और अवैध शराब के मामलों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। उन्होंने रात्रि गश्त तेज करने के भी आदेश जारी किए। सर्दियों में लोग अपने घरों के अंदर बंद रहते हैं, ऐसे में चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने घरों के आगे सीसीटीवी और लाइट की व्यवस्था रखें जिससे चोरों को पकड़ने पुलिस को मदद मिल सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बद्दी कार्यालय में आयोजित वेलफेयर बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा उन्हें उच्च अधिकारियों के ध्यानार्थ पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह, साहिल अरोड़ा, नालागढ़ के डीएसपी अमित यादव, थाना प्रभारी बद्दी दया राम ठाकुर, बरोटीवाला के मोहर सिंह चौहान, नालागढ़ से दिलबाग सिंह, यातायात प्रभारी रमेश शर्मा, मानपुरा के थाना प्रभारी रमेश ठाकुर, चौकी प्रभारी विजय पाल, हरजीत सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed