फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ashwamedh Swarn Nyay Yatra reaches Kunihar

Solan News: कुनिहार पहुंची अश्वमेध स्वर्ण न्याय यात्रा

Sun, 18 Oct 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ashwamedh Swarn Nyay Yatra reaches Kunihar
कुनिहार। कुनिहार पहुंची अश्विन अश्वमेध यात्रा। स्तोत्र
यूजीसी के प्रस्तावित नियमों का विरोध
विज्ञापन


मशाल यात्रा निकालकर शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख महिपाल सिंह मकराना की अगुवाई में निकाली जा रही अश्वमेध स्वर्ण न्याय यात्रा शनिवार को कुनिहार पहुंची। यहां मशाल यात्रा निकालकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नियमों का विरोध किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
दो अक्तूबर को मनाली से शुरू हुई यात्रा शिमला की ओर बढ़ रही है। कुनिहार पहुंचने पर नियमों के विरोध में नारेबाजी की और केंद्र सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

यात्रा के आयोजकों ने कहा कि शिक्षा से जुड़े नियम बनाते समय सभी वर्गों के विद्यार्थियों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। किसी भी वर्ग के विद्यार्थियों को भेदभाव का अनुभव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को भी न्याय, सम्मान और समान अवसर मिलने चाहिए। आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य स्वर्ण समाज की मांगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ना है। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed