फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arvind Kejriwal's release AAP workers fasted for

Solan News: अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिए आप कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

Sun, 07 Apr 2024 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 07 Apr 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता
विज्ञापन

भाजपा तानाशाही का रवैया अपनाने का आरोप
शीर्ष नेताओं पर कोई आरोप नहीं, फिर भी किया है गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के पुराने उपायुक्त चौक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य शीर्ष नेताओं की रिहाई को लेकर उपवास रखा। वहीं भाजपा के खिलाफ धरना भी दिया। इससे पहले यह कार्यक्रम चिल्ड्रन पार्क में निर्धारित किया गया था। लेकिन अनुमति न मिलने के कारण उपायुक्त चौक पर रखा गया।
आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तानाशाही रवैया अपनाती जा रही है। स्वयं इलेक्ट्रोरल बॉन्ड जैसे घोटाले कर रहे हैं। लेकिन ईडी और अन्य एजेंसियां कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को बिना किसी आरोप के गिरफ्तार किया जा रहा है। जानबूझ कर विपक्ष को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या भाजपा सरेआम कर रही है। इसे बचाने के लिए आम आदमी पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को देखते हुए इस पार्टी को खत्म करना चाहती है। इसी के चलते आम आदमी पार्टी के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन और संजय सिंह जैसे नेताओं को जेल में डाले गए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिस तरह से बेहतर काम कर रही है और लोग लगातार आम आदमी पार्टी को चाह रहे हैं उसी को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। वहीं नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इन सब चीजों से डरने वाली नहीं है और लगातार न्याय को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed