{"_id":"6a4d0358b1c3038a3502fdc9","slug":"arrested-with-658-grams-of-chitta-in-soban-majra-solan-news-c-176-1-ssml1044-173457-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोबन माजरा में 6.58 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोबन माजरा में 6.58 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। पुलिस के स्पेशल सेल-एक्स की टीम ने नालागढ़ के सोबन माजरा में दबिश देकर युवक को 6.58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, टीम ने वर्मा कॉलोनी, सोबन माजरा में कार में बैठे युवक को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उससे 6.58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राहुल भारद्वाज, निवासी कश्मीरपुर, नालागढ़, के रूप में हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। संवाद