{"_id":"acea2bed90c40cc5782e864a38ba76f8","slug":"arrest-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"घणागुघाट में कारोबारी पर हमला करने वाला धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घणागुघाट में कारोबारी पर हमला करने वाला धरा
ब्यूरो /अमर उजाला, अर्की (सोलन)।
Updated Wed, 10 Jun 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घणागुघाट में कारोबारी पर हमला करने में शामिल व्यक्ति को अर्की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लगी धारा को तब्दील करते हुए कत्ल के प्रयास का मामला दर्ज किया है। प्रभावित मधुपालन का कारोबार करता है। वह कोमा में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
डीएसपी नरवीर राठौर ने बताया कि इस मामले में अर्जुन सिंह पुत्र धन बहादुर निवासी नेपाल को पकड़ा गया है। आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन के माध्यम से हरियाणा से उसको गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरक्षी हरीराम, आरक्षी जसविंदर तथा आरक्षी केशव ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई।
विज्ञापन
पिछले दिनों घणागुघाट में मधुमक्खी पालन का कार्य कर रहे मनोज कुमार निवासी नालागढ़ को किसी अंजान व्यक्ति ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके रिश्तेदार संतराम निवासी वार्ड नं 7 अर्की ने अर्की थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
घायल के अर्की अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया था। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जहां वो अभी तक कोमा में है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है।