फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Army camp Dagshai cheated rupees 43 thousand on pretext of providing free Bajaj credit card

आर्मी कैंप डगशाई के कर्मचारी से 43 हजार ठगे

Sat, 20 Nov 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Army camp Dagshai cheated rupees 43 thousand on pretext of providing free Bajaj credit card
Army camp Dagshai cheated rupees 43 thousand on pretext of providing free Bajaj credit card
सोलन। आर्मी डगशाई कैंप के एक कर्मचारी से शातिरों ने 43 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। शातिरों ने कर्मी को निशुल्क बजाज कार्ड बनाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। इसके लिए शातिरों ने बैंक से संबंधित निजी डिटेल हासिल की।
विज्ञापन

इसके बाद उसे खाते से दो बार ट्रांजेक्शन कर 43 हजार पर हाथ साफ कर लिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने धर्मपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को ज्ञानेश्वर खैरनार पुत्र बिठ्ठल निवासी गाडगेबाबा नगर पाचोरा महाराष्ट्र वर्तमान में आर्मी डगशाई कैंप में कार्यरत है। उसने पुलिस को शिकायत दी कि 22 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बजाज का कर्मचारी बताया और उसे बजाज का कार्ड फ्री में देने का झांसा देकर एसबीआई क्रेडिट की सारी जानकारी ले ली। इसके बाद कार्ड से 18900 और 24100 यानी कुल 43 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए।

जब उसे धोखाधड़ी की भनक लगी तो इसकी शिकायत धर्मपुर पुलिस को दी। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed