फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki's Pankaj Raghuvanshi becomes silkworm rearing officer

Solan News: अर्की के पंकज रघुवंशी बने रेशम कीट पालन अधिकारी

Thu, 25 Jul 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 25 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Arki's Pankaj Raghuvanshi becomes silkworm rearing officer
पंकज रघुवंशी। संवाद
मंडी जिले के संधोल में हुई पंकज की पहली नियुक्ति
विज्ञापन

अधिकारी बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल, मिल रही बधाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत घनागुघाट के गांव बैहली (छायणू) शेरपुर निवासी पंकज रघुवंशी ने उद्योग विभाग में रेशम कीट पालन अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंकज रघुवंशी की प्रारंभिक शिक्षा लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की व जमा दो तक की शिक्षा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की से हुई। जबकि स्नातक की शिक्षा बायोटेक्नोलॉजी शूलिनी इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंस और बिजनेस मैनेजमेंट सोलन स्नातकोत्तर की शिक्षा मॉलीक्यूलर बायोलॉजी जबकि बायोटेक्नोलॉजी नौणी विवि सोलन से हुई है। उनकी नियुक्ति से समस्त क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

वर्तमान में उनकी नियुक्ति जिला मंडी के संधोल में हुई है। उनके माता-पिता ने इस उपलब्धि को पंकज रघुवंशी के कठिन परिश्रम व अध्यापकों का आशीर्वाद माना है। इनके पिता सीस राम नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं व माता नीलम रघुवंशी पूर्व पंचायत समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं और मौजूद समय में गृहिणी हैं। पंकज रघुवंशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, अध्यापक व मित्रों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed